देवरिया: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए “नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयलसीड” योजनान्तर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 7 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे से ग्राम मल्हना, विकास खंड सलेमपुर में आयोजित होगा।

मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने बताया कि इस मेले में किसानों को कृषि और संबंधित विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *