spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियाप्रदेश स्तरीय जनसुनवाई रैंकिंग में देवरिया सदर तहसील अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने...

प्रदेश स्तरीय जनसुनवाई रैंकिंग में देवरिया सदर तहसील अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

-

देवरिया: जनपद देवरिया की सदर तहसील ने प्रदेश स्तरीय जनसुनवाई रैंकिंग में जनवरी माह के सभी संदर्भों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अन्य कार्यों, जैसे एग्री स्टैग, वरासत, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तहसील सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तहसील के कर्मठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ने तहसील की इस बड़ी उपलब्धि में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों में शामिल हैं:
नवीन निश्चल त्रिपाठी, रत्नेश, गंगाराम (नायब तहसीलदार)
राजस्व निरीक्षकगण: राधेश्याम सिंह, नागेश पति त्रिपाठी, रामा प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, शिरोमणि सिंह, शैलेश
लेखपालगण: दीप्ति मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, सूर्य प्रताप चक्रवर्ती, आदर्श पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश सिंह, रवि अग्रवाल, राजीव कुमार, हरिकेश गुप्ता, विकास मणि त्रिपाठी, पवन कुमार यादव, अरविन्द यादव, अजय मद्देशिया, अंगद कुशवाहा, एहतेशाम आलम, हरेन्द्र कुशवाहा, दीपिका कुशवाहा, ऋचा चौरसिया, शिवानन्द यादव, राममनोहर, रामनरेश, भालेन्दू सिंह, कृष्णानन्द सिंह
कंप्यूटर ऑपरेटर: साहिल अहमद खान, राहुल यादव

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी और तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी को इसी कर्मठता और समर्पण के साथ कार्य जारी रखने और भविष्य में भी ऐसी ही उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

जनसुनवाई में प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त करना न केवल देवरिया सदर तहसील के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts