देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों और मिशन शक्ति टीमों द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

हेल्पलाइन नंबरों से दी गई जागरूकता:

अभियान के तहत विभिन्न टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सरकार द्वारा जारी निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया:

  • डायल-112: आपातकालीन सेवा
  • 181: महिला हेल्पलाइन / वन स्टॉप सेंटर
  • 1090: वुमेन पावर लाइन
  • 1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
  • 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
  • 102: स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन
  • 108: एम्बुलेंस सेवा

अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान:

  1. थाना भाटपाररानी:
    उ0नि0 नंदकिशोर राय, कां0 प्रमोद यादव और महिला आरक्षी निर्मला यादव ने भाटपाररानी थाना क्षेत्र में छात्राओं और महिलाओं को जागरूक करते हुए टेम्पलेट वितरित किए।
  2. थाना मईल:
    महिला आरक्षी स्वाति त्रिपाठी ने थाना मईल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
  3. थाना बघौचघाट:
    महिला आरक्षी वंदना यादव और अंकिता मिश्रा ने थाना बघौचघाट क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

समस्त थाना क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां:

अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों और मिशन शक्ति टीमों ने अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें टेम्पलेट वितरित करते हुए आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *