spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजपूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी, 50 हजार का इनामी...

पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

-

गोपालगंज: जिले की उचकागांव थाना पुलिस ने पूर्व मुखिया सह शिक्षक अरविंद यादव हत्याकांड में शामिल 50 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश अक्षय यादव को गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि अक्षय यादव गोपालगंज में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लियासदर एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह दो बार हत्या के मामलों में जेल जा चुका है

हत्या कांड का मुख्य आरोपी था अक्षय यादव
गौरतलब है कि 10 जनवरी को उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में पुनदेव यादव के बेटे और पूर्व मुखिया सह शिक्षक अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भतीजे राजीव कुमार के लिखित आवेदन पर उचकागांव थाना में मामला दर्ज किया गया था

पहले भी चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस ने इस कांड को गंभीरता से लेते हुए चार अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी बचे आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी अक्षय यादव को गिरफ्तार कर लिया

गिरफ्तार अभियुक्त:
नाम: अक्षय यादव
पिता: विनोद यादव
निवासी: उजराना रायणपुर, उचकागांव थाना
इनाम: 50,000 रुपये
आपराधिक रिकॉर्ड: 8 गंभीर मामले, दो बार हत्या के आरोप में जेल जा चुका

आगे की कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts