spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियाराष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु तहसीलदारों के साथ प्री-ट्रायल बैठक आयोजित,...

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु तहसीलदारों के साथ प्री-ट्रायल बैठक आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश

-

देवरिया: राष्ट्रीय लोक अदालत (08 मार्च 2025) की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 12 फरवरी 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में समस्त तहसीलदारों के साथ प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। यह बैठक माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार और माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री देवेन्द्र सिंह के आदेशानुसार आयोजित की गई।

बैठक के मुख्य निर्देश:
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें।
ग्रामीण स्तर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन करें।सुलह-समझौते योग्य अधिक से अधिक मामलों की पहचान कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
बैनर, पम्पलेट, मोबाइल वैन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को जागरूक करने के लिए समस्त उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करें और लोक अदालत के मामलों को त्वरित निपटाने की दिशा में ठोस कदम उठाएं

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए न्यायाधीश द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

यह समाचार सभी समाचार पत्रों में नि:शुल्क प्रकाशन हेतु जारी किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts