spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियातेज रफ्तार वाहन विवाद में दो की मौत, चार गिरफ्तार, LOC जारी

तेज रफ्तार वाहन विवाद में दो की मौत, चार गिरफ्तार, LOC जारी

-

देवरिया: जनपद देवरिया के थाना खुखुन्दू क्षेत्र के ग्राम बरवा उपाध्याय में 6 फरवरी 2025 को तेज रफ्तार वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इस विवाद में हुई मारपीट के दौरान दिनेश गुप्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि घायल तारकेश्वर गुप्ता ने 12 फरवरी 2025 को लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस मामले में उमेश गुप्ता की तहरीर पर थाना खुखुन्दू में मु0अ0सं0 19/25 धारा 191(2), 115(2), 352, 103(1) बीएनएस के तहत रामगणेश यादव सहित पांच नामजद व कुछ अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी का पासपोर्ट निलंबित, बैंक अकाउंट फ्रीज, LOC जारी

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुख्य आरोपी विशाल यादव (पासपोर्ट नंबर V8795658) का पासपोर्ट क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, उसका बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया गया है तथा उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।

गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में घायल

12 फरवरी को नामजद आरोपी मुकेश यादव (20 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के दौरान, थाना खुखुन्दू के सरया गड़ेर रोड पर मुकेश ने शौच का बहाना बनाकर दरोगा की पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। घायल अभियुक्त को जिला मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया है।

चार अभियुक्त गिरफ्तार, जांच जारी

अब तक इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है:

  1. रामगणेश यादव पुत्र शिवबचन यादव
  2. मनीष यादव पुत्र रामगणेश यादव
  3. मुकेश यादव पुत्र रामगणेश यादव
  4. अनिल यादव पुत्र दीपनारायण यादव

इसके अलावा, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम सक्रिय, जांच जारी

मामले की निष्पक्ष विवेचना एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम, सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस टीम को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के नेतृत्व में लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन के निर्देश दिए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts