पंचदेवरी प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कोइसा भाठवां में बुधवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रखंड के 35 विद्यालयों से 95 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेले के दौरान मध्य विद्यालय भठवां, नटवा और खालगांव के शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए टीएलएम का चयन किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जानकी कुमारी ने बताया कि संकुल स्तर पर मेले का आयोजन पहले ही हो चुका है, जो 13 से 31 जनवरी तक चला था।

चयनित शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा निर्मित टीएलएम सामग्री को अब जिला स्तरीय मेले में प्रदर्शित किया जाएगा। इस आयोजन से शिक्षकों की रचनात्मकता और शिक्षण में नवाचार को बढ़ावा मिला है।

कार्यक्रम में महर्षि त्रिपाठी, घनश्याम प्रसाद, शम्मू नाथ राय, अर्चना देवी, दामिनी पाण्डेय, राहुल कुमार रोशन, सलीम अंसारी, मुकेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *