गोपालगंज: मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पैठान पट्टी गांव में शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त अनिल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अनिल यादव पर मांझागढ़ थाना कांड संख्या 393/2024 में शराब सप्लाई करने का आरोप था, जिसके तहत 31 दिसंबर 2024 को एफआईआर दर्ज की गई थी।

करीब दो महीनों से पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मांझागढ़ के अपर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राम को गुप्त सूचना मिली कि अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर अनिल यादव को दो लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ मांझागढ़ कांड संख्या 57/2025 में उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

इसके अलावा, मांझागढ़ थाना कांड संख्या 249/2021 के नामजद अभियुक्त चन्दन साह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। चन्दन साह, जो कि गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के कौशल्या चौक निवासी योगेंद्र साह का पुत्र है, को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पुलिस की इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *