गोपालगंज: कटेया प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में प्रखंडाधीन सभी विद्यालयों के बीच टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री अर्चना पाण्डेय ने किया।

प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया, जहां शिक्षकों ने अपने नवाचारी शिक्षण सामग्री प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोल्हुआर बगही की शिक्षिका सुमित्रा शर्मा ने हासिल किया। द्वितीय स्थान कंचनपुर एनपीएस के शिक्षक कुश्माकर पाण्डेय और तृतीय स्थान करकटहा विद्यालय की शिक्षिका अलावती कुशवाहा को प्राप्त हुआ।

निर्णायक मंडल में जिला तकनीकी टीम के सदस्य भूपेश कुमार, रविन्द्र पाण्डेय, गोपाल गोखूल और सभी बीआरपी ने अहम भूमिका निभाई।

प्रथम स्थान पाने वाली शिक्षिका सुमित्रा शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि टीएलएम के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ रही है। शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के उपयोग से बच्चों की सीखने की प्रवृत्ति में न सिर्फ वृद्धि हो रही है, बल्कि उनके शैक्षिक स्तर में भी सुधार देखा जा रहा है।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षण विधियों में नवाचार को बढ़ावा देना और बच्चों को रुचिकर व प्रभावी तरीके से शिक्षा प्रदान करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *