गोपालगंज। नगर थाना की पुलिस ने होली के दिन हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में चार आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था।
बताया जा रहा है कि होली के दिन नवादा मोड़ पर डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें राम प्रकाश मांझी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना के दिन ही पीड़ित परिवार के आवेदन पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी चंदन गुप्ता फरार हो गया था।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दूसरे दिन चंदन गुप्ता (पिता – प्रभु साह, निवासी – नवादा खास) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अब इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में पैरवी करेगी। साथ ही, इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *