spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियाबनकटा पुलिस ने अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और 90 पाउच देशी शराब...

बनकटा पुलिस ने अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और 90 पाउच देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

-

देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर बनकटा पुलिस ने महुअवा प्राथमिक विद्यालय के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल (जिसका नंबर प्लेट बदलकर UP 52 BY 2317 के स्थान पर BR 04 AQ 5130 लगाया गया था) को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 90 पाउच (02 पेटी) बंटी-बबली देशी शराब, एक अवैध पिस्टल, मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मौके से अभियुक्त मुकेश यादव (पुत्र दयाराम यादव) निवासी अहिरौली बघेल टोला, धूमनगर, थाना बनकटा को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  1. केस संख्या 126/24 – धारा 323, 504, 506 भा.दं.वि., थाना बनकटा
  2. केस संख्या 169/24 – धारा 115(2), 131, 324(4), 351(2), 352 बीएनएस, थाना बनकटा
  3. केस संख्या 400/22 – धारा 323, 325, 504, 506 भा.दं.वि., थाना बनकटा
  4. केस संख्या 44/25 – धारा 341(2) बीएनएस, 60 आबकारी अधिनियम और 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बनकटा

बरामदगी का विवरण:

  • 02 पेटी (90 पाउच) बंटी-बबली देशी शराब
  • एक अवैध पिस्टल (मैगजीन सहित)
  • एक जिंदा कारतूस
  • एक मोटरसाइकिल (UP 52 BY 2317)

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह
  • उपनिरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह
  • उपनिरीक्षक कुंदन कुमार पटेल
  • कांस्टेबल राकेश तिवारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनकटा में केस संख्या 44/25 के तहत धारा 341(2) बीएनएस, 60 आबकारी अधिनियम और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts