spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियाबरहज पुलिस ने 06 गोवंशीय पशुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन...

बरहज पुलिस ने 06 गोवंशीय पशुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

-

देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरहज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर रगड़गंज पैना मार्ग भड़सरा मोड़ के पास एक पिकअप वाहन (संख्या UP 50 DT 6318) से 06 गोवंशीय पशुओं के साथ एक तस्कर विश्वजीत चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विश्वजीत चौहान (पुत्र मुन्ना लाल चौहान) निवासी सुरही बुजुर्ग, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बरहज में केस संख्या 069/2025 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  1. केस संख्या 211/2024 – धारा 354/506 भा.दं.वि. और 7/8 पाक्सो एक्ट, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
  2. केस संख्या 335/2024 – धारा 323/34/354(क) भा.दं.वि., थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
  3. केस संख्या 069/2025 – धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना बरहज, जनपद देवरिया

बरामदगी का विवरण:

  • एक पिकअप वाहन (संख्या UP 50 DT 6318)
  • 06 गोवंशीय पशु

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  • उपनिरीक्षक अंकित यादव – थाना बरहज, जनपद देवरिया
  • कांस्टेबल सियाराम यादव – थाना बरहज, जनपद देवरिया
  • कांस्टेबल राहुल यादव – थाना बरहज, जनपद देवरिया
  • कांस्टेबल दीपक यादव – थाना बरहज, जनपद देवरिया
  • कांस्टेबल विश्वजीत यादव – थाना बरहज, जनपद देवरिया

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts