spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरिया'मिशन शक्ति फेज-05' के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया...

‘मिशन शक्ति फेज-05’ के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

-

देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-05’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रांत वीर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में 20 मार्च 2025 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

थाना तरकुलवा की मिशन शक्ति दीदी महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश राय ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी। इनमें शामिल हैं:

  • डॉयल-112 – आपातकालीन सेवा
  • हेल्पलाइन-181 – महिला सहायता सेवा
  • वुमेन पावर लाइन-1090 – महिला सुरक्षा सेवा
  • चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 – बाल सुरक्षा सेवा
  • सीएम हेल्पलाइन-1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
  • वन स्टॉप सेंटर-181 – तत्काल सहायता केंद्र
  • स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102 – स्वास्थ्य सेवा
  • एम्बुलेंस सेवा-108 – आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा

थाना श्रीरामपुर की मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह यादव और महिला आरक्षी मीनाममता ने भी महिलाओं और बालिकाओं को इन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।

थाना रामपुर कारखाना की मिशन शक्ति दीदी महिला आरक्षी आशा सरोज और सरिता यादव ने भी महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए टेम्पलेट वितरित किए।

इसके अलावा, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों की एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया और टेम्पलेट वितरित किए। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित सवालों के जवाब भी दिए गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts