spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियादेवरिया पुलिस ने बैंक, एटीएम और पेट्रोल पंप पर चलाया चेकिंग अभियान

देवरिया पुलिस ने बैंक, एटीएम और पेट्रोल पंप पर चलाया चेकिंग अभियान

-

देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रांत वीर के निर्देशन में देवरिया पुलिस ने जिले के सभी बैंकों, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों और पेट्रोल पंपों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध की रोकथाम और जनसुरक्षा सुनिश्चित करना था।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में बैंकों, एटीएम और पेट्रोल पंपों की सघन चेकिंग की जाए और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाए।

अभियान के तहत थाना खुखुंदू के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने अपनी टीम के साथ ग्रामीण बैंक खुखुंदू, पीएनबी बैंक नूनखार, सेंट्रल बैंक खुखुंदू और केनरा बैंक खुखुंदू की चेकिंग की। थाना बरहज के उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र यादव ने एचडीएफसी बैंक कस्बा बरहज, इलाहाबाद बैंक पैना और ग्रामीण बैंक कपरवार की चेकिंग की। जनपद के अन्य थानों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के बैंकों, एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्रों की चेकिंग की।

जांच के दौरान विशेष ध्यान दिया गया कि बैंक और एटीएम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की गई। सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति और सतर्कता सुनिश्चित की गई। पेट्रोल पंपों और ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

देवरिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थलों पर सतर्क रहें और किसी भी आपराधिक गतिविधि से अवगत होने पर पुलिस की मदद लें।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि जनसुरक्षा के लिए लगातार ऐसे अभियानों का संचालन किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts