देवरिया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देवरिया में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 27 मार्च 2025 (गुरुवार) को दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, देवरिया में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगी।

जिला सैनिक एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि बैठक में सैनिक बंधु के सभी सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहेंगे। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 25 मार्च 2025 तक दो प्रतियों में लिखित आवेदन कार्यालय में जमा करें और बैठक में समय से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *