spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियादिव्यांगजनों के लिए विशेष चिन्हांकन शिविर 22-23 मार्च को आयोजित

दिव्यांगजनों के लिए विशेष चिन्हांकन शिविर 22-23 मार्च को आयोजित

-

देवरिया। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के विशेष पहल पर दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु 22 और 23 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), देवरिया में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

इस शिविर में दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट छड़ी, श्रवण यंत्र (कान की मशीन) आदि सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया जाएगा। चयनित लाभार्थियों की सूची एलिम्को, कानपुर को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे और बाद में ब्लॉक स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इनका वितरण होगा।

शिविर में आधार प्रमाणीकरण और एनपीसीआई पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से बैंक खाता खोलने की सुविधा दी जाएगी। जिन दिव्यांगजनों के पास प्रमाण पत्र नहीं है, उनके लिए मौके पर ही मेडिकल टीम द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था होगी।

पंजीकरण के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य होगा। आवेदक की सभी स्रोतों से मासिक आय ₹22,500 से कम होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र माननीय सांसद, माननीय विधायक या ग्राम प्रधान द्वारा जारी किया जा सकता है। इसके अलावा, फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, बैंक पासबुक या पैन कार्ड की छाया प्रति प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन करने हेतु दिव्यांग प्रमाण पत्र, तहसील द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, ग्राम सभा प्रस्ताव, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

शिविर में उन्हीं दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया जाएगा, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में किसी शासकीय योजना के तहत कोई उपकरण प्राप्त न किया हो, जबकि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए यह अवधि पांच वर्ष होगी।

यह शिविर दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजन इस शिविर का लाभ उठाएं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts