spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजबिहार दिवस पर धूमधाम से कार्यक्रम, लाभुकों को मिला चेक और सम्मान

बिहार दिवस पर धूमधाम से कार्यक्रम, लाभुकों को मिला चेक और सम्मान

-

गोपालगंज में बिहार दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय के आंबेडकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार, विधायक रामप्रवेश राय और डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत कुल 5 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल निःशुल्क वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इस मौके पर डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने कहा कि बिहार दिवस हम सभी के लिए गर्व का अवसर है। यह आयोजन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने लाभार्थियों को बधाई दी और उन्हें सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts