गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के राजापट्टी कोठी में नागेंद्र, योगेंद्र, राजेंद्र मेमोरियल (एनवाईआर) जिलास्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से जगदीशपुर के मुखिया भानु प्रताप सिंह को संयोजक और पंकज कुमार सिंह को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। वहीं राजन सिंह, अजय सिंह और विजय सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा डॉ. अजय यादव को सचिव एवं मुकेश यादव, सिद्धांत सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष टुन्ना सिंह, दिलीप सिंह और अशोक यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नीरज कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही मनीष कुमार, विकास सिंह, अरुण कुमार, गुड्डू साह, कुंदन सिंह, दीपू सिंह और दीपक सिंह को कमेटी के सक्रिय सदस्य के रूप में चुना गया।
बैठक में टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। कमेटी के सभी सदस्यों ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का निर्णय लिया। समिति के संयोजक ने बताया कि यह टूर्नामेंट चार दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न जिलों की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। इसके अलावा कई प्रमुख हस्तियां और कलाकार भी टूर्नामेंट के दौरान उपस्थित रहेंगे।
संयोजक ने यह भी बताया कि महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के बाद एक दिवसीय महिला फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया जाएगा। इस तरह के आयोजनों से खेल के प्रति क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर लड़कियों की रुचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अब लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और नए टैलेंट को आगे आने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *