spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियान्यायाधीशों ने राजकीय बाल गृह का निरीक्षण, बच्चों के विकास के लिए...

न्यायाधीशों ने राजकीय बाल गृह का निरीक्षण, बच्चों के विकास के लिए दिए निर्देश

-

देवरिया। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में अध्यक्ष (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन, सदस्य (अनुश्रवण समिति) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी शामिल रहीं।

निरीक्षण के दौरान बच्चों के भोजन, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी व्यवस्था की समीक्षा की गई। न्यायाधीशों ने बाल गृह में चित्रकला प्रतियोगिता, खेल, लाइब्रेरी और कौशल विकास के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बच्चों के नैतिक मूल्यों के विकास और दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करने की भी सलाह दी गई।

निरीक्षण के दौरान बाल गृह के प्रभारी अध्यक्ष रामकृपाल और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts