spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियाउपचार और जागरूकता से जनपद होगा टीबी मुक्त: जिलाधिकारी

उपचार और जागरूकता से जनपद होगा टीबी मुक्त: जिलाधिकारी

-

देवरिया। सोमवार को विश्व क्षय (टीबी) रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिन पूरे होने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्वास्थ्य विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षय रोग (टीबी) एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही उपचार और जागरूकता से जनपद को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान के तहत जिले में 586,012 संभावित लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 8447 लोगों की जांच सीबी नॉट मशीन से और 6973 लोगों की जांच माइक्रोस्कोप से की गई। इस दौरान 29,818 लोगों के एक्सरे किए गए और 2023 मरीजों का टीबी उपचार शुरू किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने टीबी उन्मूलन के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts