गोपालगंज: कटेया थाना क्षेत्र के जयसौली गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता शांति देवी, पति रमेश गुप्ता ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में शांति देवी ने बताया कि 20 मार्च की सुबह करीब 6 बजे वह घर का कचरा (बहारन) फेंकने जा रही थीं, तभी प्रसाद गुप्ता सहित तीन लोगों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे और जूते से मारपीट की।
पीड़िता की तहरीर पर कटेया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
