देवरिया। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-05’ अभियान के अंतर्गत जनपद देवरिया में पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दिनांक 31 मार्च 2025 को थाना श्रीरामपुर की मिशन शक्ति दीदी महिला आरक्षी ममता, थाना रामपुर कारखाना की नीतू रानी और शशिकला, तथा थाना मईल की स्मिता पाण्डेय सहित समस्त महिला आरक्षियों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। इसके तहत डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102 और एंबुलेंस-108 जैसे जरूरी नंबरों को प्रचारित किया गया।
साथ ही एंटी रोमियो टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर टेम्पलेट वितरित किए गए और महिलाओं को आत्मरक्षा व सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया।
यह अभियान महिलाओं में सुरक्षा की भावना को सशक्त करने और उन्हें हर परिस्थिति में मदद पाने के अधिकारों से परिचित कराने की दिशा में अहम कदम है।
