गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर शेख पुरदिल गांव में दो सगे भाइयों के बीच जमीन के पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर तक चलने लगे, जिसमें दोनों भाई सहित चार लोग घायल हो गए।
घटना गांव के स्वर्गीय शिवनाथ यादव के पुत्र अवधलाल यादव और नंद किशोर यादव के बीच हुई, जो आपस में सगे भाई हैं। जमीन को लेकर चल रहे आपसी विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
इस झड़प में दोनों भाई के साथ एक भतीजा और एक महिला को भी चोटें आईं। चारों घायलों को मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस इस विवाद को लेकर सतर्क बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *