जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर 11 अप्रैल 2025 को समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री कुमार निशांत विवेक ने जनता दरबार का आयोजन किया।
जनता दरबार में अतिक्रमण, आवास, वासभूमि, पारिवारिक विवाद, आंगनबाड़ी भुगतान और भूमि विवाद जैसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सादुल हसन और नोडल पदाधिकारी श्री राकेश चौबे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी आवेदनों को इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस में दर्ज कर वेबसाइट पर अपलोड किया गया।
