गोपालगंज के अंबेडकर भवन सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कई अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा के माध्यम से हम सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। उन्होंने छात्रों को मेहनत करने और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता और न्याय के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें एक समतावादी समाज की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की बात कही।
