spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियादेवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक व फाइनेंस...

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक व फाइनेंस कंपनियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

-

देवरिया: आगामी 10 मई 2025 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी और सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज देवरिया में प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी ने की। उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों और फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने संस्थानों में प्री-लिटिगेशन स्तर पर ऋण वसूली से जुड़े अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करें ताकि इन्हें आपसी सुलह और समझौते के माध्यम से आगामी लोक अदालत में निस्तारित कराया जा सके।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी बैंक एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जिससे मामलों का चयन और समाधान व्यवस्थित रूप से हो सके। साथ ही यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति अधिकतम लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर, बैनर और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में प्रमुख रूप से यू.पी. बड़ौदा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और श्रीराम फाइनेंस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts