spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजबरौली में तेलकटवा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

बरौली में तेलकटवा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

-

गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के बरौली थाना क्षेत्र में रतनसराय रेलवे ढाला के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान तेलकटवा गैंग के दो शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इन अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ बिट्टू और धीरज कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने इनके पास से एक बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की, जिसमें डिक्की के अंदर गैलनों में भरकर करीब अस्सी लीटर डीजल रखा गया था। साथ ही एक लोडेड देशी कट्टा, जिसमें एक जिंदा कारतूस था, एक पिस्टल जैसी टॉय गन और लगभग 14 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ भी बरामद हुआ है।
घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी एसडीपीओ सोमेश मिश्रा ने बताया कि बरौली थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति रेलवे ढाला के पास डीजल चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तत्काल एक टीम गठित की गई, जिसने मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया।
फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अब देखना यह है कि इस गिरोह से जुड़े और कितने चेहरे सामने आते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts