spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUncategorizedथावे दुर्गा मंदिर और स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी

थावे दुर्गा मंदिर और स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी

-

गोपालगंज के थावे इलाके से एक अहम खबर सामने आई है। कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार शाम को हुए आतंकी हमले के बाद थावे दुर्गा मंदिर और थावे जंक्शन पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्टेशन और मंदिर दोनों स्थानों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम कर दिए हैं।
रेलवे थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में स्टेशन परिसर और वहां से गुजरने वाली ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी की टीम सादे कपड़ों और वर्दी में तैनात है। ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। यात्रियों की खासतौर पर जांच-पड़ताल की जा रही है, खासकर जो लोग ट्रेन से उतरकर बाहर निकल रहे हैं।
यात्रा कर रहे लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध सामान नजर आए, तो तुरंत इसकी सूचना ट्रेन या स्टेशन पर तैनात जीआरपी जवानों को दें। उधर, मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में थावे दुर्गा मंदिर परिसर में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।
मंदिर में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद और अन्य वस्तुओं की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। टीओपी प्रभारी सुनील कुमार की निगरानी में पुलिस अधिकारी और जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। थावे थाने से भी पूरे मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।
साथ ही आरपीएफ की टीम भी स्टेशन और ट्रेनों में विशेष निगरानी बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts