spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियाआठवीं की छात्रा से छेड़खानी का आरोप

आठवीं की छात्रा से छेड़खानी का आरोप

-

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम आठवीं की 14 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा गांव में एक दुकान पर सामान खरीदने गई थी। लौटते समय गली में घात लगाकर बैठे एक युवक ने उसे जबरन खिंच लिया और जोर-जबरदस्ती करने लगा

छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास की महिलाओं ने मौके पर पहुंच उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश करती रही, मगर वह हाथ नहीं लगा। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। प्रभारी थानेदार दिनेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी फरार चल रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts