spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUncategorizedछात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर किया यौन शोषण

छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर किया यौन शोषण

-

देवरिया। किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने छात्रा को झांसे में डालकर अपने कमरे में बुलाया। आरोप है कि फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी।
जब बेहोश हो गई तो उसके साथ यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये की मांग करने लगा।

इससे आजिज आकर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, शहर के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी 11वीं की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 जनवरी की शाम करीब चार बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला युवक उसे अपने किराये के कमरे पर यह कहकर बुलाया कि मां बुला रही हैं।

जब वह पहुंची तो आरोपी अकेले था। जब उसकी मां के बारे में पूछा तो बोला कि अभी आ रहीं।
छात्रा का आरोप है कि युवक ने कोल्डड्रिंक पीने के लिए मजबूर किया। कोल्डड्रिंक पीने के कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगा और बेहोश हो गई। इसी बीच आरोपी ने यौन शोषण किया और वीडियो भी बना लिया।

छात्रा का आरोप है कि कुछ दिनों बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी हुए रुपये मांगने लगा। वीडियो वायरल न हो जाए, इस डर से वह रुपये भी देने लगी। बाद में आरोपी की मांग बढ़ती गई। लोक-लाज वश वह चुप रहती थी। इसी का नाजायज फायदा उठाकर वह उसका यौन शोषण करता रहा। बात सिर से ऊपर आ जाने के बाद उसने पूरी बात घर वालों का बता दी।
कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts