spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियाबोलेरो लगी हाथ, पुलिस कर रही जांच

बोलेरो लगी हाथ, पुलिस कर रही जांच

-

मईल। भटौली गांव में नौशाद की हत्या में शव को ठिकाने में लगाने में की गई इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी पुलिस के हाथ लग चुकी है, मगर पुलिस का कहना है कि एक बोलेरो को कब्जे में लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि कब्जे में ली गई बोलेरो गाड़ी का वारदात में इस्तेमाल किया गया है या नहीं।
सूत्र बताते हैं कि दुबाई से आए पति नौशाद की हत्या का श्व को ट्रॉली बैग में पैक करने की आरोपी पत्नी रजिया जेल में बिंंदाश रह रही है। उसके चेहरे पर पति की हत्या का सिकन नहीं है।उधर, हत्या के आरोपी रजिया के प्रेमी भांजे रोमान और उसका दोस्त हिमांशु पुलिस को लगातार चकमा दे रहे हैं।
पुलिस दोनों आरोपियों का लोकेशन भी ट्रेस नहीं कर पा रही है। सूत्र बताते हैं कि दोनों मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, इसलिए पुलिस मुखबिरों के सहारे उनका तलाश कर रही है। आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने दोनों के परिजनों को उठा रखा है।

भटौली गांव निवासी नौशाद हत्या से 15 दिन पहले दुबई से घर आया था। आरोप है कि उसकी पत्नी रजिया ने प्रेमी भांजे रोमान और उसके साथी हिमांशु के साथ योजना बनाकर 19 अप्रैल की रात में घर पर पति की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए शव ट्राॅली बैग में रखकर बोलेरो गाड़ी से 55 किमी दूर तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव के सूनसान जगह पर फेंक दिया था। दूसरे दिन सुबह तरकुलवा पुलिस ने ट्रॉली बैग खेत से बरामद की छानबीन शुरू की तो नौशाद की हत्या का राज खुल गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या की आरोपी पत्नी रजिया को वारदात के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था, प्रेमी भांजा रोमान और उसका दोस्त हिमांशु हत्या के दिन से ही फरार हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts