spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियारामजानकी मार्ग बना विकास की रेखा, लेकिन दुकानों का भविष्य अधर में

रामजानकी मार्ग बना विकास की रेखा, लेकिन दुकानों का भविष्य अधर में

-

रामजानकी मार्ग (NH-227A) के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया सुदामा चौराहा के पास कई मकानों को तोड़ा गया। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी टीम की निगरानी में मकान और दुकान को तोड़ने का कार्य शुरू किया गया।

रामजानकी मार्ग को बरहज से मेहरौना तक फोरलेन करने की योजना के तहत संबंधित भवनों का ध्वस्तीकरण (डिमॉलिशन) किया जा रहा है। जिन भवनों को तोड़ा गया है, उनके मालिकों को पहले ही मुआवज़ा राशि का भुगतान किया जा चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार के इस विकास कार्य में वे सहयोग कर रहे हैं, लेकिन कुछ दुकानदारों को अपनी दुकानें हटाने में दिक्कतें हो रही हैं क्योंकि वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण परियोजना को समय से पूरा करने के लिए सभी प्रभावित पक्षों का सहयोग आवश्यक है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts