spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUncategorizedरंगदारी का उद्भेदन करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने किया हमला,जवाबी...

रंगदारी का उद्भेदन करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने किया हमला,जवाबी कार्रवाई के पुलिस ने एक अपराधी के पैर में मारी गोली

-

गोपालगंज जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए एनकाउंटर की कार्रवाई शुरू कर दी है. सोमवार की देर रात मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव के पास पुलिस और रंगदारी वसूलकर भाग रहे अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक अपराधी को पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. घायल अपराधी की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव निवासी राजू वर्मा के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि मीरगंज के मंगलम ज्वेलर्स के मालिक प्रवीण सोनी से 5 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी. इस मामले में 26 अप्रैल को अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी रंगदारी की पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपया लेकर जा रहे हैं. इसी आधार पर इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की गई, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में घायल अपराधी आयुष को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार दो आरोपी की तलाश जारी है.

इस मामले में हथुआ एसडीपीयो आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज के सवर्ण व्यवसायी प्रवीण सोनी से 5 लाख रुपये की रंगदारी मामले में पुलिस पर अपरधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस के जवाबी कारवाई में एक अपराधी घायल हुआ है. जबकि दो अपराधी भागने में सफल हो गए है. पुलिस ने घटना स्थाल से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. शेष अपराधियो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

बताते चलें कि वर्ष 2025 में अब तक गोपालगंज में सात बार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है. इससे पहले 8 फरवरी को एक एनकाउंटर में मनीष यादव नामक अपराधी मारा गया था. फिलहाल घायल अपराधी सदर अस्पताल में भर्ती है और मामले की जांच जारी है. गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है.

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts