जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
इस योजना के अंतर्गत यदि पुरुष दिव्यांग है तो ₹15,000, महिला दिव्यांग होने पर ₹20,000 तथा पति-पत्नी दोनों दिव्यांग होने की स्थिति में ₹35,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन वेबसाइट http://divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आवेदक दंपति को संयुक्त नवीनतम फोटो (जिसमें दिव्यांगता स्पष्ट हो), आयु प्रमाण पत्र जिसमें जन्म तिथि का स्पष्ट उल्लेख हो, सक्षम प्राधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, तथा किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त बैंक खाता की प्रति संलग्न करनी होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी आवश्यक अभिलेखों सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, विकास भवन, देवरिया के कार्यालय में किसी कार्य दिवस में अनिवार्य रूप से जमा करानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *