देवरिया/तरकुलवा।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 11 युवाओं से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 64.40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
आरोपित दोनों सगे भाइयों में से एक त्रिपुरा टीएसआर में कांस्टेबल पद पर तैनात है, जिसने अपने भाई के साथ मिलकर बड़ी संख्या में बेरोजगार युवकों को झांसे में लिया।

पीड़ित युवाओं ने बताया कि देवरिया, तरकुलवा और बिहार के कई इलाकों में इन दोनों ने फर्जी नियुक्ति और भर्ती का लालच देकर लाखों रुपये वसूले हैं।
पैसे लौटाने की बजाय युवकों को धमकाया जा रहा है

इस मामले को लेकर पथरदेवा के संतोष प्रजापति और सिधावे के प्रवीण चौहान समेत अन्य युवकों ने एसपी कार्यालय में पहुँचकर सीओ से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वे सभी ग्रुप बनाकर सेना भर्ती की तैयारी करते थे, जिसमें अलग-अलग गांवों से 20 से अधिक बेरोजगार युवक शामिल थे।
इन युवकों को झूठे वादे और जालसाजी से फंसाकर आरोपियों ने मोटी रकम वसूली और अब गुमराह कर रहे हैं।

पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुँचाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *