कटेया,गोपालगंज

कटेया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैसिया चौराहा के समीप वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे।उसी दौरान थाना क्षेत्र के बैसिया चौराहा के समीप आने जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी।तभी एक बाइक सवार तेजी से आता दिखाई दिया।जिसे बल के सहयोग से घेरा में लेकर बाइक की तलाशी ली गई तो कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया।जब बाइक के कागजात की मांग की गई तो कोई कागजात नहीं दिखाया गया। बाइक की ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से जांच करने पर बाइक के इंजन नंबर एवं चेचिस नंबर भिन्न पाया गया।साथ ही घेरा में लिए गए व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की गई तो बताया गया कि बरामद बाइक चोरी की है।जो उसके दोनों लड़कों मैनोदिन अली एवं कलामुद्दीन अली के द्वारा उपलब्ध कराया गया था।पुलिस ने बरामद बाइक एवं घेरा में लिए गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने लाई और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।वहीं गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के गहनी चकिया निवासी मोख्तार मियां का 42 वर्षीय पुत्र दरोगा अली बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *