spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजकड़ी निगरानी में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन के साथ होमगार्ड...

कड़ी निगरानी में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन के साथ होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया हुई प्रारंभ

-

जिला पदाधिकारी गोपालगंज श्री प्रशांत कुमार सी एच (भा०प्र०से०) , उप विकास आयुक्त श्री कुमार निशांत विवेक (भा०प्र०से०) एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारीगण के साथ विज्ञापन संख्या 01/ 2025 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा विज्ञापित पदों पर द्वितीय फेज में आज दिनांक 5 मई 2025 से गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए भी०एम० फील्ड में प्रक्रिया प्रारंभ की गई ।
जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी ससमय अपने कार्य स्थल पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते पाए गए।
होमगार्ड के रिक्त पदों पर निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में भर्ती प्रक्रिया में संबंधित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से समस्त प्रक्रिया को गंभीरता, संवेदनशीलता और पूर्ण निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन, शारीरिक दक्षता परीक्षा आज दिनांक 05 मई 2025 से 20 मई 2025 तक चलेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों का स्लॉट एवं समय निर्धारित हो चुका है।
आज के स्लांट में कुल 700 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना था, जिसमें कुल 477 अभ्यर्थी उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन कराये वहीं 223 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि तकनीकी खामी के कारण कुछ अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं कराई जा सकी। उनके लिए निर्देश दिया गया कि उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा कराने के लिए तिथि निर्धारित कर उन्हें सूचना दी जाएगी।

अपने निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अभ्यर्थी स्लॉट अनुसार अपना नामांकन रजिस्ट्रेशन फॉर्मेट में पूर्ण करने के पश्चात अभ्यर्थियों के शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
जिसमें 6 मिनट में 1600 मी की दौड़ ,हाइट और चेस्ट की माप हाई जंम्प लॉन्ग जंम्प और अंत में मेडिकल जांच आदि प्रक्रिया पूर्ण की गई ।
जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि भर्ती स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए, भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक बिंदु पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है, महिला उम्मीदवारों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है एवं हर स्तर पर निर्देश के आलोक में पारदर्शिता बरती जा रही है।
गोपालगंज जिला अंतर्गत कुल 395 रिक्त पदों का आरक्षण कोटिवार रोस्टर अनुमोदित है। जिसके लिए कुल 14961 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts