spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजविवाहिता के मौत मामले में मृतिका के भाई ने पुलिस पर लगाया...

विवाहिता के मौत मामले में मृतिका के भाई ने पुलिस पर लगाया आरोप बोरा में एक किलोमीटर दूर करमवा मन में मिला शव

-

मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया शेख पंचायत के वार्ड नंबर 6 में एक विवाहिता की हत्या कर देने का मामला रविवार के सुबह करीब 9 बजे प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि एक दिन बाद बजने वाली शहनाई मातम में तब्दील हो गई है। मृतिका के भाई हरपुर गढ़वा निवासी बिनोद कुमार ने बताया करीब 1 किलोमीटर दूर बोर में बांधकर करमवा मन में शव को पुलिस ने बरामद किया है। मृतिका की पहचान मझरिया शेख गांव के सनोज पासवान की लगभग 25 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। घटना के सूचना पर पहुंचे मझौलिया थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है एवं भसुर मनोज पासवान को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है बताया जाता है कि हिंदू रीति रिवाज के साथ मृतिका प्रमिला देवी की शादी वर्ष 2018 में मझरिया शेख ने गांव निवासी योगा पासवान के पुत्र सनोज पासवान के साथ हुआ था। शादी के बाद उनके पति और ससुराल वालों के द्वारा उसे प्रताड़ित भी किया जाता था इसके बाद इसकी शिकायत वह अपने मायके वालों से भी की थी इसी बीच रविवार के सुबह सूचना मिल की आपकी बहन की हत्या कर दी गई है जब हमलोग पहुंचे तो मेरे बहन प्रमिला घर पर नहीं थीं और ससुराल वाले सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। हालांकि इस मामले में पुलिस की जानकारी थी मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। फिलहाल मामले मामले के अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts