spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियापूजा करने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में चिंता का...

पूजा करने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में चिंता का माहौल

-

पूजा करने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में चिंता का माहौल

सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को पूजा के लिए घर से निकली और दोपहर तक नहीं लौटी। खोजबीन के बाद पति ने पत्नी के लापता होने की तहरीर थाने में दी है।जानकारी के अनुसार, रीना देवी पत्नी सुग्रीव यादव निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना बनकटा ने सुबह पांच बजे बच्चों से कहा कि वह पूजा करने जा रही है। जब काफी देर तक वह घर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, मगर वह मिली नहीं। परिजन अनहोनी को लेकर चिंतित हैं। महिला दो बच्चों की मां है। दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी का फोन रिसीव नहीं हो रहा था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts