spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

गोपालगंज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

-

गोपालगंज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन के नेतृत्व में सोमवार को शाम एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा.

नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने कहा कि यह यात्रा पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब है. उन्होंने कहा, यह आतंकवादी संगठनों और उन्हें पनाह देने वाले पाकिस्तान के लिए कड़ा संदेश है कि भारत किसी भी आतंकी हमले का जवाब देना जानता है. अभाविप के कार्यकर्ता अनीश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा भारतीय सेना के साथ खड़ी है और हर मोर्चे पर देश के लिए तैयार है. इस तिरंगा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, डॉ. विशाल गुप्ता, सन्नी सिंह, विकास, राजन तिवारी, रोहित जायसवाल, विकास आर्य, राजकुमार, रवि चौहान, आदित्य, डिफेंस ट्रेनर मुकुल सर, बिट्टू सर, अर्जुन सर, तेजस्वी कुशवाहा, गोलू शुक्ला, सागर,सुमित जैसे गणमान्य लोग भी शामिल हुए.

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts