spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

-

शनिवार को कटेया बाजार से रेफरल अस्पताल की तरफ जाने वाली सड़क पर ईंट ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।मृत युवक थाना क्षेत्र के दिउलिया राजापुर निवासी चंद्रमा पड़ित का 18 वर्षीय पुत्र निगम कुमार पड़ित एवं भोरे थाना क्षेत्र के जागीरदारी बनकटा निवासी हरी चौहान का 19 वर्षीय पुत्र मन्नू चौहान बताए जा रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम कुमार पड़ित एवं मन्नू चौहान डीजे ऑपरेटर का काम करते थे।शनिवार की सुबह दोनों युवक बाइक से कटेया बाजार से अपने घर जा रहे थे।अभी वे कुछ दूरी तक पहुंचे थे कि ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के क्रम में सड़क के किनारे निर्माणाधीन मकान बनाने के लिए गिरे ईंट पर उनकी बाइक चढ़ गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के ठीक सामने गिरी और दोनों युवक ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ गए। ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक सड़क पर ही ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर फरार होगया। आनन फानन में दोनों युवकों को रेफरल अस्पताल कटेया लाया गया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया और ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर मामले की छानबीन में जुट गई।वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts