spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजझाड़ियों में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

झाड़ियों में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

-

कटेया थाना क्षेत्र के हुसैनपुर टोला चंवर में एक महिला के शव मिलने के मामले में स्थानीय चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।स्थानीय चौकीदार दिलीप यादव ने अपने दिए गए आवेदन में कहा है कि 8 मई को 8:30 बजे रात को घर पर था।तभी सूचना मिली कि हुसैनपुर टोला के चंवर में एक अज्ञात महिला का शव है। सूचना का सत्यापन हेतु वरिय पदाधिकारी पुलिस को सूचित करते हुए हुसैनपुर टोला श्यामलाल मंडल के खेत के पास चंवर में पहुंच कर देखा कि एक महिला का शव जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष, ऊंचाई 5 फीट 3 इंच जो आसमानी रंग का टीशर्ट एवं लाल रंग का पैजामा जिस पर उजला रंग का चेकदार लाइनिंग बना हुआ है।जिसका दोनों पैर मुड़ा हुआ,पेट के बल लेटी एवं सिर झुका हुआ झाड़ी में फेका हुआ था।जिसे झाड़ी से निकलवाकर देखा गया तो चेहरा काफी सूजा हुआ था। शरीर पर जख्म का निशान पाया गया।आस पास के लोगों द्वारा पहचान किया गया।परंतु तत्काल में शव को कोई नहीं पहचान पाया। मेरे द्वारा भी शव का पहचान किये जाने एवं मृतिका का नाम-पता का सत्यापन किये जाने का काफी प्रयास किया गया।लेकिन पहचान नही हो सका।मुझे लगता है कि अज्ञात महिला उम्र करीब 24 वर्ष को अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई है एवं शव को छुपाने के नियत से झाड़ी में फेक दिया गया है।वहीं पुलिस ने चौकीदार के दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले कि जांच में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts