spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियाशादी का झांसा देकर छह साल तक शोषण, युवती गर्भवती, केस दर्ज

शादी का झांसा देकर छह साल तक शोषण, युवती गर्भवती, केस दर्ज

-

मईल थाना क्षेत्र का एक युवक बगल के गांव की युवती (30) को छह साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। युवती के चार साल की बेटी है और गर्भवती है।
कुछ दिनों पहले युवक के दूसरी जगह शादी करने की बात पता चली तो युवती परेशान हो गई। उसने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रेमी, उसकी मां, पत्नी समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि पड़ोस के गांव के एक युवक ने छह साल पहले उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहाआरोप है कि युवक उसे गोरखपुर ले जाकर किराये के मकान में रखे था। इसी दौरान उसे एक पुत्री भी हुई। अब उसकी उम्र चार साल हो गई है। महिला का आरोप है कि प्रेमी ने उसे धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर ली। इस बात की जानकारी होने पर वह प्रेमी के घर पहुंची।

प्रेमी के परिजनों ने धमकी दी। पुलिस ने प्ररविंद्र, बृजेश, प्ररविंद्र की मां व पत्नी पर केस कर लिया। थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर के दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts