महुआडीह चौराहा पर बुधवार को आंधी की वजह से दुकानदार दो मंजिला से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया।जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र कन्हौली गांव निवासी अशोक कन्नौजिया की महुआडीह चौराहे पर दो मंजिले पर कपड़ा सिलाई की दुकान है। बुधवार को वह दुकान खोले हुए थे। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई।
