पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में आज दिनांक 31.05.2025 को यातायात प्रभारी देवरिया श्री गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेल्मेट, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने वालों व तीन सवारी वाहन चलाने वालों के विरुद्ध एम0वी0 एक्ट में कार्यवाही की गयी तथा कसया ओवरब्रिज पर ऑटो–रिक्शा खड़ा कर सवारी भरने वालों का भी चालान किया गया । जिसमें 158 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 08 वाहन को सीज किया गया और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।

इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-
1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है ।
2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *