spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियाजनपद के थाना भाटपाररानी व थाना श्रीरामपुर पर आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार...

जनपद के थाना भाटपाररानी व थाना श्रीरामपुर पर आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार के दृष्टिगत गणमान्य व्यक्तियों, क्षेत्रीय लोगों व धर्मगुरूओं के साथ पीस कमिटी की बैठक आयोजित की गयी

-

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भाटपाररानी पर क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री शिवप्रताप सिंह तथा थानाध्यक्ष भाटपाररानी श्री देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत आज दिनांक 31.05.2025 स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, क्षेत्रीय लोगों और सभी धर्मगुरूओं के साथ पीस कमिटी की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचना है ।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्रीरामपुर श्री कपिलदेव चौधरी द्वारा थाना श्रीरामपुर पर थाना क्षेत्र के स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, क्षेत्रीय लोगों और सभी धर्मगुरूओं के साथ पीस कमिटी की बैठक आयोजित की गई ।

पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित लोगों से आगामी त्यौहार के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की गयी और त्यौहार के दौरान नियमों और कानूनों के पालन करने की सलाह दी और सुनिश्चित किया कि सभी धार्मिक क्रियाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो ।

इस बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या होती है तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकता है । पुलिस प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि पूरे त्यौहार के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts