spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियादेवरिया: पोखरे में डूबने से किशोर की मौत, गांव में मचा कोहराम

देवरिया: पोखरे में डूबने से किशोर की मौत, गांव में मचा कोहराम

-

बड़ियारपुर थाना क्षेत्र के देवरिया मीर गांव में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के ही कुछ बच्चे पास के पोखरे में नहाने गए थे। वे आपस में खेल-कूद और स्नान कर रहे थे, तभी अचानक एक किशोर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

किशोर को डूबते देख बाकी बच्चों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पोखरे में कूदकर किशोर को ढूंढ़ने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसके पेट में काफी पानी भर चुका था और मुंह में मिट्टी भी चली गई थी।

किशोर की हालत गंभीर देख परिजन उसे तुरंत मिराकल कॉलेज, देवरिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts