spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियापुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन देवरिया में शुक्रवार परेड की...

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन देवरिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण

-

आज दिनांक 06.06.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय देवरिया, श्री विक्रान्त वीर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया।

पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता का अभ्यास कराया गया व सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। परेड में पुलिस लाईन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए।

तत्पश्चात महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी आदि का निरीक्षण किया गया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए। गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस लाइन में स्थित पुलिस मेस का निरीक्षण किया गया एवं मेस बने में भोजन को ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता चेक की गयी तथा साथ ही साथ पुलिस लाइन में स्थित बैरकों का भी निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts