spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियाशहीद नायक संदीप मिश्रा की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति पत्र एवं टैबलेट...

शहीद नायक संदीप मिश्रा की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति पत्र एवं टैबलेट प्रदान किया गया

-

उत्तर प्रदेश के शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में जनपद देवरिया के शहीद नायक संदीप मिश्रा की पत्नी श्वेता मिश्रा को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी (अ०प्रा०) द्वारा श्रीमती मिश्रा को निदेशालय, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त टैबलेट भी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, लखनऊ द्वारा प्रमुख सचिव श्री एल. वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कुल 13 शहीद सैनिकों के आश्रितों को संबंधित जनपदों में नियुक्ति पत्र एवं टैबलेट प्रदान किए गए।
देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय के वरिष्ठ सहायक ओम प्रकाश सिंह, कनिष्ठ सहायक रामनाथ तथा करन मद्धेशिया भी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts