spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियादेवरिया के कारीगरों को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण और टूलकिट, 10 जून तक...

देवरिया के कारीगरों को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण और टूलकिट, 10 जून तक करें आवेदन

-

उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी “एक जनपद एक उत्पाद” (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों, हस्तशिल्पियों एवं उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दक्षता विकास, उद्यमिता प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना संचालित की जा रही है। इसी क्रम में देवरिया जनपद के चयनित ओडीओपी उत्पादों के अंतर्गत कार्य कर रहे पात्र लाभार्थियों को 10 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, साथ ही उन्हें आधुनिक टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनपद कासगंज में ओडीओपी योजना के तहत चयनित जरी-जरदोजी उत्पाद के लिए कुल 300 पात्र लाभार्थियों को प्रशिक्षण एवं टूलकिट का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना पूरी तरह ऑनलाइन संचालित की जा रही है और यह मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर दर्ज प्रमुख योजनाओं में शामिल है।
श्री कुमार ने बताया कि देवरिया जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत ऐसे कारीगर, हस्तशिल्पी या उद्यमी जो जरी-जरदोजी की विधा से पारंपरिक रूप से जुड़े हैं, वे विभागीय पोर्टल https://diupmsme.upsdc.gov.in पर 10 जून 2025 तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है तथा उसकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक को जरी-जरदोजी या उससे संबंधित दस्तकारी व्यवसाय से जुड़ा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष अथवा वार्ड सदस्य द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जिससे यह सिद्ध हो सके कि वह परंपरागत कारीगरी से जुड़ा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है और परिवार के केवल एक सदस्य को ही इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि पूर्व में आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य को इसी प्रकार की किसी योजना के अंतर्गत टूलकिट अथवा मानदेय प्राप्त हुआ हो, तो वह पात्र नहीं होगा। इस योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत ओडीओपी वित्त पोषण योजना के अंतर्गत बैंकों के माध्यम से अनुदान युक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक लाभार्थी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, देवरिया में संपर्क कर सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts